PM का नाम नहीं बता पाया दूल्हा तो दुल्हन ने छोटे भाई से रचाई शादी
यूपी के गाजीपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां देश के प्रधानमंत्री का नाम न बता पाने पर दुल्हन ने यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि लड़का मंदबुद्धि है। इसके बाद परिजनों ने उसकी शादी दूल्हे के छोटे भाई से करा दी। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। 11 जून को शादी की सारी रस्में पूरी हो गई थी । कोहबर में दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे से पीएम का नाम पूछा। जवाब न दे पाने पर उससे कई सवाल पूछे गए थे।










Leave a Reply