बुलंदशहर के दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
BJP लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी को साधने की कवायद में जुट गई है। आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बुलंदशहर के दौरे पर पहुंचे। चौधरी ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करके दिखाती हैं। जो हमारे संकल्प पत्र में होता है उसे पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले कुछ खास शहरों में बिजली दी जाती थी । उन्होंने कहा कि ओपी राजभर से अच्छे रिश्ते हैं । गठबंधन पर फैसला हाईकमान करेगा।










Leave a Reply