Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१७ जून २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – चतुर्दशी दिन – ०८:२५ मि. तक उपरांत अमावस्या।
नक्षत्र – रोहिणी दिन – ०४:१४ मि. तक उपरांत मृगशिरा |
योग – शूल रात्रि – ०१:२० मि. तक उपरांत गण्ड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – रात्रि – ०३:३३ मि. तक है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – मृगशिरा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०९:०१ मि. से १०:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०५:१७ मि.।
सूर्यास्त – ०६:५१ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – श्राद्ध आदि की आषाढ़ी अमावस्या,सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग दिन – ०४:१४ मि. तक,मृत्युबाण समाप्ति रात्रि – ०३:३३ मि. पर |

कल विशेष – स्नान दान आदि की आषाढ़ी अमावस्या,अमृत योग दिन – ०८:५४ मि. तक |

मेष राशि – आज व्यावसायिक सन्दर्भ में स्वयं को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।कयासों के लिए समय ठीक नहीं है।भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है।गर्मी या कुछ अन्य अवरोधक बीमारियों से अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है।

वृष राशि – आज व्यापारिक क्षेत्र में अधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे और कमाई में उन्नति संभव है।अत्यधिक लोकप्रिय होंगे और परिवार के सदस्य पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।आप आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि – आज का दिन व्यावसायिक रूप से शुभ रहेगा।पदोन्नति या व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ का प्रबल संकेत है।भौतिक सुख सम्बंधित वस्तुओं के क्रय की ओर आकर्षित होंगे।स्वैच्छिक कार्य, योग, ध्यान और कलात्मक कार्य संतुष्टि प्रदान करेंगे।

कर्क राशि – आज रचनात्मक लोग जीवन में अच्छा करेंगे।कल्पना और रचनात्मकता प्रगति में मदद करेगी। नई परियोजनाएं शुरू की जा सकती हैं और वित्तीय लाभ प्राप्ति के भी प्रबल संकेत है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं।

सिंह राशि – आज नौकरी करने वाले और व्यवसायी कुछ नई योजनाओं या प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। लाभ होगा और पुराना भुगतान भी मिल सकता है। यात्रा एक नए उद्यम में प्रगति करने में मदद करेगी।

कन्या राशि – आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भ्रमित रह सकते हैं। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशि – आज भाग्य साथ देगा।नई परियोजनाओं पर काम करेंगे। इस संबंध में विदेश यात्रा भी हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे।कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन बितायेंगे।

वृश्चिक राशि – आज नए काम और नौकरी बदलने के लिए अच्छा वक्त है। नौकरी वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियाँ और सौभाग्य मिलेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहें क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव संभावित है।

धनु राशि – आज मानसिक पीड़ा और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी जिसके कारण निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। वस्त्र, तेल, सौंदर्य और फैशन इत्यादि से सम्बंधित कार्य करने वालों के लिए बेहद सहयोगी समय है।

मकर राशि – आज दृढ़ निश्चय होकर पूरे लगन से कार्यों को क्रियान्वित करेंगे,परिणाम सार्थक और सकारात्मक होगा।व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा। बच्चे सहयोग करेंगे, और माँ का आशीर्वाद मिलेगा।

कुम्भ राशि – आज लिए गए उचित निर्णय लाभ देंगे।एक नई साझेदारी में प्रवेश करने का अच्छा समय है और इससे अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। कुछ के लिए प्रेम सम्बन्ध अधर में है। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहें।

मीन राशि – आज रचनात्मकता चरम पर रहेगी। जो जातक कला, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं वह लोकप्रियता प्राप्त कर सकते हैं। साहित्य, संगीत, टीवी, सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वित्तीय रूप से आज अच्छा दिन है |

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *