Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१६ जून २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – त्रयोदशी दिन – ०८:२६ मि. तक उपरांत चतुर्दशी।
नक्षत्र – कृत्तिका दिन – ०३:२६ मि. तक उपरांत रोहिणी |
योग – धृति रात्रि – ०२:०२ मि. तक उपरांत शूल।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – ०८:२६ मि. से रात्रि – ०८:२५ मि. तक है।
मृत्युबाण – रात्रि – ०२:१८ मि. से है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – मृगशिरा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०५:१७ मि.।
सूर्यास्त – ०६:५१ मि.।
व्रत – मास शिवरात्रि।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – मास शिवरात्रि व्रत,सौर आषाढ़ मास आरंभ,मृत्युबाण रात्रि – ०२:१८ मि. से,यमघंट योग दिन – ०३:२६ मि. से,भद्रा स्वर्ग की दिन – ०८:२६ मि. से रात्रि – ०८:२५ मि. तक,स्थाई जययोग दिन – ०८:२६ मि. से दिन – ०३:२६ मि. तक |

कल विशेष – श्राद्ध आदि की अमावस्या,सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग दिन – ०४:१४ मि. तक,मृत्युबाण समाप्ति रात्रि – ०३:३३ मि. पर |

मेष राशि – आज शीघ्रता में कोई भी फैसला लेने से बचें। रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर अधिक खर्च संभव हैं। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं, पुराना लेन-देन होगा।

वृष राशि – आज व्यवसाय लाभ संभव है।नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि – आज मन को शांत एवं संयत रखें।अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा।

कर्क राशि – आज आकस्मिक धन लाभ संभव है। किसी बड़े निवेश से लाभ मिलेगा।व्यापार-व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।

सिंह राशि – आज नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

कन्या राशि – आज अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। मौज-मस्ती में समय व धन खर्च होगा।

तुला राशि – आज मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। नए व्यापारिक सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि – आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक विवाद को आपस में ही हल करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आयगी। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।

मकर राशि – आज मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें। किसी रोग से पीडि़त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव हैं।

कुम्भ राशि – आज स्वयं के सम्पर्क का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा।

मीन राशि – आज यात्रा के योग बन रहे है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों को प्रसन्न रखेंगे। घरेलू विवाद के कारण तनाव हो सकता है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *