मिर्जापुर में फूड प्वाइजनिंग की चपेट में परिवार, एक की मौत
मिर्जापुर के धनावल गांव में एक परिवार फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि एक युवक की मौत हो गई है, जबकि परिवार के 5 लोगों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार के लोगों ने बुधवार दोपहर दाल, चावल, रोटी खाकर आम का रस पिया था। इसके बाद ही सभी को पेट दर्द और उल्टी-दस्त होने लगी। जब इन सभी की हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।









Leave a Reply