लोकसभा चुनाव से पहले यूपी BJP को मिल सकता है नया प्रभारी
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यूपी BJP को नया प्रभारी मिल सकता है। इसके अलावा पार्टी में सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों की नई टीम का गठन होने के आसार हैं। मौजूदा वक्त में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह यूपी के प्रभारी हैं। चुनाव से पहले महाराष्ट्र, गुजरात या असम से किसी बड़े नेता को यह जिम्मेदारी दिए जाने का कयास लगाया जा रहा है। BJP प्रदेश की 80 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।









Leave a Reply