वाराणसी में चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन वॉटर टैक्सी
वाराणसी में गंगा नदी में देश की पहली हाइड्रोजन वॉटर टैक्सी चलाई जाएगी। हाइड्रोजन वॉटर टैक्सी को गुजरात में तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि 15 जुलाई तक वॉटर टैक्सी वाराणसी आ जाएंगी। इसके बाद 15 अगस्त से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। शुरुआत में वॉटर टैक्सी का संचालन रविदास घाट से नमो घाट के बीच किया जाएगा। वॉटर टैक्सी के संचालित होने से गंगा मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम जाने का रास्ता आसान हो जाएगा।










Leave a Reply