23 जून को बैठक में शामिल होंगे संजय राउत आगामी 23 जून को पटना (बिहार) में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात होगी। इस बैठक को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने बताया कि 23 जून को पटना में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की बैठक नीतीश कुमार ने बुलाई है कि 2024 की तैयारी हम कैसे कर सकते हैं। उस बैठक में राहुल गांधी के साथ हम सभी रहेंगे। मेरे साथ उस बैठक में उद्धव ठाकरे और शरद पवार भी रहेंगे। वहां देश के सभी प्रमुख नेता जाएंगे।









Leave a Reply