BREAKING: UP में सरेआम गैंगस्टर की हत्या
उत्तर प्रदेश के लखनऊ कोर्ट परिसर में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव महेश्वरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी वकील के भेष में आया था। उसने संजीव पर दनादन 5 राउंड गोलियां दागीं । इस गोलीबारी में एक महिला और एक बच्ची भी घायल हुई हैं। अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे अपने साथ थाने ले गई है। घटना से वकील काफी आक्रोशित हैं, क्योंकि मांग के बाद भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए गए हैं।









Leave a Reply