वाराणसी: 92.94 लाख रुपए मामले में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
वाराणसी के भेलूपुर इलाके में अज्ञात वैन से मिले 92.94 लाख मामले में तत्कालीन पूर्व थानाध्यक्ष सहित 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह का कहना है कि DCP काशी जोन की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर इन पर कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। पुलिसकर्मियों ने नोट बरामदगी मामले में अपने सीनियर अधिकारियों को फौरन सूचना न देकर मनमानी की थी।









Leave a Reply