सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किया गया है। इस पर सीएम योगी ने बधाई दी है। सीएम ने कहा कि यह सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दोनों देशों के बीच सदियों से स्थापित संबंधों को और अधिक समृद्ध व सशक्त करने में सहायक होगी। सभी भारत वासियों को बधाई ।









Leave a Reply