Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

स्पाइन सर्जरी को लेकर डॉक्टर शिवम की हुई सराहना:

स्पाइन सर्जरी को लेकर डॉक्टर शिवम की हुई सराहना:
करछना। क्षेत्र के रामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में गंभीर रूप से घायल एक किशोरी की स्पाइन सर्जरी के सफल ऑपरेशन के बाद मायूस परिजनों में खुशी का माहौल है। डॉ.शिवम पाण्डेय द्वारा लगभग 5 घंटे के दौरान किए गए सफल ऑपरेशन के बाद किशोरी अब पूरी तरह स्वस्थ है और क्षेत्र के लोगों में इसकी काफी सराहना की जा रही है।बीते दिनों कोरांव के बहरैचा में ट्रैक्टर और ट्राली के जोरदार भिड़न्त में खीरी के बघोल गांव की रहने 15 वर्षीय ऊषा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के दौरान वह घंटों तक ट्राली के नीचे दबी रही जिससे रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के बाद दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया था। स्थानीय चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ऊषा के इलाज को लेकर बाहर जाने और बड़ा खर्च उठाने को लेकर परिजन पूरी तरह मायूस हो चले थे। जानकारी होने पर परिजन उसे रामपुर अस्पताल ले गए जहां युवा सर्जन डॉ. शिवम पांडेय ने देख रेख करने के बाद भर्ती करने की सलाह दीऔर कई घंटे के ऑपरेशन के बाद अब ऊषा को पूरी तरह राहत मिली है। उसके पैरों की हरकत शुरू हो चुकी है और वह अपने से उठने बैठने भी लगी है। डॉ.पांडेय ने बताया कि स्पाइन सर्जरी एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।अधिकतर दुर्घटनाओं में हड्डी टूटने का खतरा बना रहता है इसके अलावा भी सामान्य रूप से कमर दर्द,घुटने का दर्द,जोड़ों के दर्द आदि हड्डियों से संबंधित रोगों को गंभीरता से लेना चाहिए। समय रहते इलाज न होने पर बाद में गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल युवा चिकित्सक द्वारा किए गए स्पाइन सर्जरी के सफल ऑपरेशन को लेकर यमुनापार क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *