रेल हादसा: अडानी का एलान- उठाएंगे बच्चों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी
ओडिशा में हुए कोरोमंडल ट्रेन हादसे पर उद्योगपति गौतम अडानी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि उड़ीसा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।










Leave a Reply