सरकारी कर्मचारियों को एडवांस सैलरी की सौगात
राजस्थान की गहलोत सरकार ने राज्य कर्मचारियों को एडवांस सैलरी देने का एलान कर दिया है। अब कर्मचारी अपनी किसी भी इमरजेंसी पर अग्रिम भुगतान ले सकेंगे। बशर्ते 20 हजार रुपए से ज्यादा का भुगतान नहीं होगा और एडवांस सैलरी लेने के लिए महीने की 21 तारीख से पहले आवेदन करना होगा। इसके बाद आपको पैसे मिल जाएंगे और अगले महीने आपकी तनख्वाह से काट लिए जाएंगे। इस व्यवस्था को 1 जून से लागू कर दिया गया है।









Leave a Reply