प्रदेश की 17 हजार ग्राम पंचायतों में चलेगी किसान पाठशाला
सीएम योगी ने किसानों के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकार ने खरीफ के मौजूदा एवं रबी के आगामी सीजन में प्रदेश की 17 हजार ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन की तरफ से करीब 21 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला चलाई जाएगी। हर क्षेत्र में बेहतरी के लिए जागरूकता सबसे जरूरी है। उत्पादन बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा।










Leave a Reply