वाराणसी में लावारिस कार में मिला नोटों से भरा बोरा
वाराणसी के भेलूपुर इलाके में एक लावारिस कार में नोटों से भरा बोरा मिला। कार में बोरा देखकर इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें रुपए भरे थे। थाने लाकर कैश की गिनती की गई तो 92 लाख 94 हजार 600 रुपए मिले। पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी इसकी जानकारी दी। इनकम टैक्स की टीम जांच के लिए थाने पहुंची। पुलिस कार के नंबर से वाहन मालिक का पता लगाया है।










Leave a Reply