महाकुंभ 2025 45 दिन का मेला, 21 दिन में होंगे तीनों शाही स्नान
प्रयागराज में साल 2025 में होने वाले महाकुंभ की डेट जारी कर दी गई है। इस बार मेला 45 दिन का होगा। जबकि संगम में होने वाले तीनों शाही स्नान 21 दिन में ही पूरे हो जाएंगे। महाकुंभ में स्नान 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के साथ शुरू होगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पहला शाही स्नान, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का दूसरा शाही स्नान और आखिरी शाही स्नान 3 फरवरी को वसंत पंचमी पर होगा।









Leave a Reply