Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सांसद की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिले भाजपाई:मिशन के संयोजक ने उठाई आवाज:

सांसद की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिले भाजपाई:
मिशन के संयोजक ने उठाई आवाज:
करछना। प्रयागराज की सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी की अगुवाई में पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराते हुए सार्थक पहल की मांग की।इस दौरान जागृति मिशन और भाजपा अभियान समिति के संयोजक डॉ भगवत पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा द्वारा जमुनापार के बारा,शंकरगढ़ क्षेत्र के किसानों की सिंचाई हेतु स्थापित कमला पम्प प्रखण्ड नहर और भोंडी पम्प कैनाल को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि तत्कालीन नहर का बिस्तर न होने से अभी भी क्षेत्र के पथरीले भू भाग में बसे कपारी,जोरवट,भैसहाई,शिवराजपुर, शंकरगढ़,गाढ़ा,कटरा,छिपिया,लेदर,बिहरिया,आमगोदर,मौहरिया,अमयपुर,बड़गडी,गोल्हैया समेत कई गांवों के किसान अभी भी सिंचाई सुविधा से बंचित हैं।करिया रजबहा से जोड़कर यदि 10किलोमीटर और नहर का बिस्तार कर दिया जाय तो किसानों को नया जीवन मिल जाएगा। इसके अलावा प्राचीन नगर पंचायत सिरसा के प्राचीन श्रीनाथ मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष पर्यटकों और कांवरियों के विशाल मेले हेतु ध्यानाकर्षण कराते हुए समीप स्थित गंगा घाट को पक्का बनाने की आवाज उठाई।इसी दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के विद्युत और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से भी मुलाकात कर स्थानीय सिरसा बाजार की सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग करते हुए नगर में आने का आग्रह किया।।लोगों ने कहा कि इससे बहुत बड़ी आबादी को जरूरी सुविधा मुहैया होगी।
मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रतिनिधि मंण्डल को आश्वासन देते हुए शीघ्र ही पहल करने की बात कही। इस मौके जिला महामंत्री राजेश शुक्ला,सिरसा नगर पंचायत अध्यक्ष कमल केसरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *