गंगा दशहरा: महास्नान के लिए उमड़े हजारों
श्रद्धालु
गंगा दशहरा के मौके पर महास्नान के लिए श्रद्धालु वाराणसी पहुंचे हैं। शहर के सभी 84 घाटों पर गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई है। घाटों पर स्नान के बाद श्रद्धालु काशी विश्वनाथ को जल चढ़ाने के लिए जा रहे हैं। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इसी दिन मां गंगा धरती पर आई थीं। मान्यता है कि आज गंगा स्नान करने से 10 जन्मों के पाप से मुक्ति मिलती है।










Leave a Reply