भाजपा जिलाउपाध्यक्ष गंगापार के यहाँ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
प्रतापपुर – भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंगापार प्रयागराज श्यामविहारी पांडेय के निवास पर सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ आज से प्रारंभ हुआ जिसमें श्रीधाम वृन्दावन से पधारे कथा व्यास पूज्य डाॅ. रामानंद जी महाराज जी के मुखारविंद से संगीतमय पावन कथा गायन किया जा रहा तथा कुलगुरु आचार्य बरमदीन तिवारी जी एवं प्रयागराज के वैदिक विद्वानों द्वारा मंडप पूजन आदि विधि विधान से कराया गया |
इस अवसर पर आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”,आचार्य संतोष चतुर्वेदी,आलोक पांडेय,कृष्णबिहारी पांडेय,चंद्रविहारी पांडेय,कुंजविहारी पांडेय,अजित कुमार पांडेय,विनय दुबे,मोनू पांडेय,प्रदीप पांडेय,अमित पांडेय,जनार्दन पांडेय,प्रमोद श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में भक्त वृन्द उपस्थित रहे |









Leave a Reply