नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं बजरंग और विनेश
WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने पहलवानों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। इस पर बजरंग पूनिया ने कहा ‘हम नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। साथ ही शिकायत करने वाली लड़कियां भी नार्को के लिए तैयार हैं।’ पूनिया ने कोच विनोद तोमर, जितेंद्र और धीरेंद्र का भी नार्को कराने की मांग की है। बृजभूषण ने कहा था कि अगर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया टेस्ट के लिए तैयार हैं तो वह भी नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं।










Leave a Reply