CBSE की टॉपर सुनैना बनीं एक दिन की विधायक
मुरादाबाद मडंल की CBSE बोर्ड 12वीं कक्षा की टॉपर सुनैना सैनी को BJP विधायक आकाश सक्सेना ने एक दिन के लिए रामपुर का विधायक बनाया। इस दौरान सुनैना ने पूरी विधानसभा में काम किया और लोगों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही अधिकारियों को भी काम करने के निर्देश दिया। सुनैना ने कहा कि मैं इस बात से खुश हूं कि विधायक आकाश सक्सेना ने मुझे यह मौका दिया।










Leave a Reply