यूपी के 35 जिलों में बरसेंगे बादल, प्री मानसून बारिश का अलर्ट
यूपी में भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिलने वाली है। प्रदेश में दो दिनों तक बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत कुल 35 जिलों में प्री मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान मोचा की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।









Leave a Reply