SEBI को मिला 3 महीने का अतिरिक्त समय अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान SC ने मामले की जांच के लिए SEBI को 3 महीने का समय दिया है। कोर्ट ने 2 मार्च को एक कमेटी बनाई थी और SEBI को जांच के लिए 2 महीने का समय दिया था, लेकिन 2 मई को ये समय समाप्त हो गया था। ऐसे में SEBI ने 6 महीने का वक्त मांगा था, जिस पर कोर्ट ने 3 महीने का अतिरिक्त समय दिया है। अब मामले में SEBI को 14 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।









Leave a Reply