भारतीय किसान कल्याण संघ की ओर से एक किसान जागरूकता सेमिनार
दिनांक 11, 5, 2023 को कौंधियारा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा सोढिया में भारतीय किसान कल्याण संघ की ओर से एक किसान जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक किया गया तथा ए टाटा प्रोडक्ट की MR 8383 धान के बीज ए टाटा प्रोडक्ट कंपनी के द्वारा प्रस्तुत किया गया l कार्यक्रम में ए टाटा प्रोडक्ट कंपनी के मुख्य अधिकारी विकास सिंह एवं जूनियर अधिकारी लक्ष्मी शंकर भारतीय किसान कल्याण संघ कौंधियारा ब्लाक के समस्त पदाधिकारी सदस्य और क्षेत्र के समस्त जागरूक किसान सम्मिलित हुए l कार्यक्रम का संचालन भारतीय किसान कल्याण संघ के कौंधियारा ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह ने किया l कार्यक्रम में किसानों को उपहार स्वरूप कुछ पुरस्कार भी दिया गया l










Leave a Reply