अतीक ने सफेदपोशों के व्यापार में किया था 100 करोड़ से अधिक का निवेश
अतीक अहमद ने शहर के तमाम सफेदपोशों के व्यापार में करोड़ों रुपए लगाए थे। वकील सौलत ने इसका खुलासा किया है। अतीक ने कई बार सौलत के माध्यम से ही सफेदपोशों को रुपए भिजवाए थे। उसने पुलिस को कई नाम बताए हैं, जिनका व्यापार अतीक के पैसों के बल पर ही चल रहा है। अब उनकी भी जांच की जाएगी। उनके बैंक खातों और आय के स्रोतों के बारे में पूछताछ होगी। अतीक ने ऐसे लोगों पर 100 करोड़ से अधिक का निवेश किया था।










Leave a Reply