शरद पवार ने वापस लिया इस्तीफा, बोले- मैं भावुक हो गया हूं
शरद पवार ने NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। मैं भावुक हो गया हूं और अपना फैसला वापस ले रहा हूं। गौरतलब है कि पवार ने जैसे ही अध्यक्ष पद से इस्तीफे का एलान किया था, वैसे ही महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया था। NCP कार्यकर्ता इस्तीफा वापस लेने के लिए धरना-प्रदर्शन करने लगे थे।









Leave a Reply