राहुल गांधी ने खाली किया बंगला, सोनिया के घर हुए शिफ्ट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसदी रद्द किए जाने के बाद 12 तुगलक रोड का सरकारी बंगला खाली कर दिया है। उनका सामान उनकी मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास में शिफ्ट कर दिया गया है। राहुल गांधी करीब 10 साल से इस बंगले में रह रहे थे, लेकिन मानहानि केस में 2 साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सांसदी रद्द कर दी गई थी। इसके बाद उन्हें आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था।










Leave a Reply