बाहर से दवा लिखी तो डॉक्टरों की खैर नहीं: डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आधी रात झांसी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हाल जाना। डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों से कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। कोई भी दवा बाहर से नहीं लिखी जाएगी। मरीजों को सारी दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।










Leave a Reply