कोरोना का डेटा मांगने पर चीन का WHO को बेतुका सवाल
WHO ने एक बार फिर चीन पर कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में डेटा शेयर करने का दबाव डाला है। इस पर चीन के स्वास्थ्य अधिकारी शेन होंगबिंग ने WHO को चेतावनी दी कि वो दूसरे देशों का टूल न बनें। वायरस की उत्पत्ति को लेकर राजनीति से बचें। उधर WHO के प्रमुख टेड्रोस घेब्रेयियस ने कहा- चीन के पास जो जानकारी है, उसके बिना हम कुछ नहीं कह सकते। हम चीन से कोरोना के जड़ तक पहुंचने में सहयोग के लिए कह रहे हैं।










Leave a Reply