CBI कोर्ट में अतीक और बेटे उमर पर आरोप तय
प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल अपहरण कांड में लखनऊ CBI की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में कोर्ट ने अतीक अहमद और उसके बेटे उमर सहित 12 लोगों पर आरोप तय किया है। सभी पर 2018 में प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को अगवा कर देवरिया जेल में पीटने का आरोप है। कोर्ट ने 27 मार्च को इस मामले की सुनवाई की थी और आरोपों से मुक्त करने की अर्जी को खारिज कर दिया था।









Leave a Reply