विपक्ष का तिरंगा मार्च आज आज संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही का आखिरी दिन है। इस सत्र में बाधित कार्यवाही को लेकर आज विपक्षी दलों के सांसद संसद से विजय चौक तक ‘तिरंगा मार्च’ निकालेंगे। इस दौरान वह अपनी बात सामने रखेंगे। इस मार्च को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे न कहा कि यह तय किया गया है कि तिरंगा मार्च में विपक्षी सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सत्र के दौरान जो कुछ हुआ उसे लोगों के सामने रखेंगे।









Leave a Reply