मुलायम सिंह यादव आज मरणोपरांत पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित
UP के पूर्व CM और सपा के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को आज मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जाएगा। बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पद्म विभूषण पुरस्कार लेने दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी। आज शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें ये पुरस्कार दिया जाएगा। इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नेताजी को पद्म विभूषण देने का एलान हुआ था।










Leave a Reply