धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री मुश्किल में फंसते दिखाई दे रहे हैं। शिरडी के साईं बाबा पर दिए बयान को लेकर उनके खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए धीरेंद्र शास्त्री पर FIR दर्ज करने की मांग की है। ये शिकायती पत्र शिरडी साईं संस्थान के पूर्व ट्रस्टी राहुल कनाल ने बांद्रा पुलिस थाने में दिया है।










Leave a Reply