महाकाल दर्शन के दौरान अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शनिवार को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। उनके उज्जैन आगमन के दौरान महाकाल मंदिर एरिया में पुलिस को एक उड़ता हुआ ड्रोन दिखाई दिया। कुछ देर बाद अचानक ड्रोन गायब हो गया। 19 घंटे बाद पुलिस ने ड्रोन उड़ाने वाले युवक की तलाश कर ड्रोन को जब्त कर लिया है। युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।









Leave a Reply