‘मोदी सरनेम’ मामले में कल अदालत जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में 2 साल की सजा के खिलाफ कल सूरत कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं। राहुल को CJM कोर्ट ने हाल में ही मोदी सरनेम के मानहानि केस में सजा सुनाई थी। सूत्रों के अनुसार फैसले को चुनौती देने वाली याचिका तैयार है। वह मानहानि मामले में दोष पर रोक की मांग करेंगे। दोष पर रोक लगी तभी उनकी संसद सदस्यता बहाल हो सकेगी।









Leave a Reply