‘बिना चिंता इलाज कराइए, पैसा हम देंगे’ गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन में करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज में पैसे की बाधा नहीं आएगी। दरअसल, जनता दर्शन में महिला ने सीएम से कहा कि उसका इलाज अपोलो में चल रहा है। उसके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है। जिसपर सीएम ने कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं, इलाज का पैसा हम देंगे।










Leave a Reply