Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

तीन दिवसीय योग महोत्सव 31 मार्च से

तीन दिवसीय योग महोत्सव 31 मार्च से

प्रयागराज। संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ मिलकर 1980 से कार्य करने वाली वैश्विक आध्यात्मिक संस्था राम चंद्र मिशन की पहल पर प्रयागराज में 31 मार्च से तीन दिनी निःशुल्क योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रस्ट और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर संचालित शिविर में संस्था के ग्लोबल गाइड कमलेश डी पटेल ध्यान, योग सहित बच्चों के लिए ब्राइटर माइंड के गुर सिखाएंगे। जोनल इंचार्ज प्रतिमा श्रीवास्तव के मुताबिक उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, नंद गोपाल गुप्ता नंदी के अतिरिक्त उच्च न्यायालय के कई जज. स्कूल-कॉलेज के छात्र- शिक्षक, सीआरपीएफ एवं आरएएफ के अधिकारी, जवान शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *