सारस के दोस्त आरिफ पर अब लगेगा जुर्माना ! सारस से दोस्ती करने वाले अमेठी के आरिफ पर पहले वन विभाग ने मुकदमा किया अब दोष साबित होने पर उन्हें जुर्माना भी देना पड़ सकता है। SDO की जांच रिपोर्ट के बाद DFO इस पर फैसला लेंगे। आरिफ और सारस का वीडियो वायरल होने के बाद अखिलेश यादव मिलने पहुंचे थे। इसके बाद फोटो ट्वीट कर यूपी सरकार पर तंज कसा था। इसके बाद ही आरिफ पर कार्रवाई शुरू हुई है । सारस फिलहाल कानपुर चिड़ियाघर में है।









Leave a Reply