पीएम आवास योजना में खुलकर हो रही है धन उगाही कैसे बनेगा गरीबों का आवास
प्रधान के बेटे और बिचौलिए कर रहे धन उगाही
कल्याणपुर ग्राम सभा में गरीबों से पहली किस्त 40000/= में लिया जा रहा है 10 हजार रुपये
SC लाभर्थियों को आवास की ज़मीन न देकर प्रधान द्वारा रुपये लेकर दूसरे को सरकारी ज़मीन पर कराया जा रहा है कब्ज़ा/निर्माण
शंकरगढ़, प्रयागराज । विकासखंड शंकरगढ़ में सरकार की अति महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ज्यादा कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है सच कहे तो यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही है। कहीं इस योजना के नाम पर लाभार्थियों से पैसे की उगाही की जा रही है, तो कहीं ऐसे लोगों को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है जो इसके बिल्कुल पात्र नहीं है और जो वास्तविक हकदार हैं उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। भाoजoयुoमोo मण्डल अध्यक्ष शंकरगढ़ संदीप सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार रोकने के लिए विकासखंड शंकरगढ़ बीडियो से लेकर एसडीएम एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में 22 SC लाभर्थियों का कहना है की जुलाई 2021 में उन्हें 40000/= रुपये मिल चुका है आवास बनवाने के लिए सरकारी ज़मीन नही है जिसके कारण सरकार की पारदर्शी योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। लेकिन कुछ अन्य लोगों से प्रधान द्वारा रुपये लेकर सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा व निर्माण कराया जा रहा है उस ज़मीन को राजस्व सरकार द्वारा नाप करा कर SC लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास बनवाने के लिए आवांटन कराया जाए जिससे अपने आवास का निर्माण करा सकें। प्रधान के बेटे और बिचौलियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभर्थियों से 40000/= की पहली किस्त में ही 10 हजार रुपये लिया जा रहा है, साथ ही प्रधान, सेक्रेटरी कुछ लाभार्थी को बहला फुसलाकार, लालच देकर फर्जी तरीके से फोटो अपलोड कर दूसरी किस्त 70000/= और तीसरी किस्त 10000/= टोटल 80000/= हजार रुपये लाभार्थी के खाते में हस्तानान्तरण कर लाभार्थी के खाते से निकलवाकर कुछ रुपये लाभार्थी को दे कर बचे हुए रुपये को प्रधान और सेक्रेटरी मिलकर हजम/गोलमाल कर दिए जिससे लाभार्थी का आवास आजतक नही बन पाया। वहीं गांव की महिलाएं फुलकुमारी, द्रोपदी ने बताया कि आवास योजना के नाम पर10 हजार हम गरीबों से लिए गये है। संदीप सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से इस मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दोषियों पर होगी कार्यवाही- शंकरगढ़ विकास खंड बीडियो रामविलास राय ने पूछे जाने पर बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में कहीं गलत हुआ तो इसकी जांच कराई जाएगी। आगे कहा यदि कोई शिकायतकर्ता शपथ पत्र के साथ ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध कराते हैं, जिन्हें गलत तरीके से इस योजना का लाभ पहुंचाया गया है,तो ऐसे लोगों को चिन्हित कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।









Leave a Reply