आगरा में 31 कांग्रेसियों पर नामजद मुकदमा राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। आगरा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हाईवे जाम कर दिया। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर कार्रवाई की है। कांग्रेस नेता रामनाथ सहित 31 कांग्रेसियों के खिलाफ नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में न्यू मार्केट थाने में मुकदमा दर्ज किया है।










Leave a Reply