Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

२२ मार्च २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – चैत्र।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – प्रतिपदा रात्रि – ११:०८ मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद दिन – ०४:३१ मि. तक उपरांत रेवती।
योग – शुक्ल दिन – ०९:१३ मि. तक उपरांत ब्रह्म।
पंचक – चौथा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है|
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से – ०१:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:०३ मि.।
सूर्यास्त – ०६:०५ मि.।
व्रत – नवरात्रि।
पर्व – नववर्ष,नवरात्रि।

आज विशेष – चान्द्र नव संवत्सर “नल” एवं विक्रम संवत् – “२०८०” प्रारंभ,वासंतिक नवरात्रि प्रारंभ,राष्ट्रीय चैत्र मास एवं राष्ट्रीय नववर्ष शक – “१९४५” प्रारंभ,माँ शैलपुत्री दर्शन पूजन एवं नवगौरी यात्रा,मुखनिर्मालिका गौरी दर्शन,आज कलश स्थापन पूरे दिन एवं पूजन,वर्षपति एवं पंचाग पूजन तथा पंचाग फल श्रवण,नववर्षोत्सव पर परस्पर एक दूसरे को नववर्ष की बधाई,तिलक,ध्वजारोहण आदि,कल्पादि एवं युगादि – १,गुड़ीपड़वा,उगादि,तेलगू नववर्ष प्रारंभ,वायु परिक्षण,विद्या,आरोग्य,तिलक व्रत,साभ्यांग स्नान,आज मिश्री एवं नीम की पत्ती का भक्षण (खाना) करना चाहिए,पौसरा,धर्मघट (जल भरा कलश) दान |

कल विशेष – ब्रम्हचारिणी देवी एवं ज्येष्ठा देवी दर्शन पूजन,सिन्धारा द्वितीया,बालेन्दु व्रत,पंचक समाप्ति दिन – ०३:४९ मि. पर,सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रात,चैती चांद,झूलेलाल जयंती एवं सिन्धी समाज का नववर्ष |

मेष राशि – आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।कर्ज संबंधी मामले आसानी से निपटेंगे।आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।परिजनों का साथ मिलेगा।

वृष राशि – आज कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है।सुसंगति से हर्ष होगा।खान-पान का ध्यान रखें।अधिकारी सहयोग करेंगे।पारिवारिक चिंता रह सकती है।कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे।नौकरी में बदलाव संभव है।

मिथुन राशि – आज पराक्रम व सुख-समृद्धि बढऩे से अनेक रुके काम पूरे होंगे।कार्य विस्तार होगा।प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे।भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है,सतर्क रहें।

कर्क राशि – आज सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे।व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा।बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा।प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहे, तो अच्छा होगा।मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि – आज शीघ्रता नहीं करें।जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे।आर्थिक कष्ट रहेगा।संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है।मित्रों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि – आज बुरी आदतों को हावी न होने दें।सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं।पारिवारिक क्लेश होगा।व्यापार,नौकरी की चिंता रहेगी।भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।

तुला राशि – आज आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से रुतबा बढ़ेगा।व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं।कोई बड़े लाभ की उम्मीद है।पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।पारिवारिक क्लेश रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज सभी काम सिद्ध होंगे।व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी।आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे।कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।मित्रों का साथ मिलेगा।उन्नति के अवसर है।

धनु राशि – आज क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।भाइयों से विवाद हो सकता है।रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं।जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा।

मकर राशि – आज आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं।व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी।स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।

कुंभ राशि – आज आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है।नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें।धार्मिक रुचि बढ़ेगी।यात्रा सुखमय रहेगी।विवाह बाधा दूर होगी।आर्थिक लाभ हो सकता है।

मीन राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी।अपने कार्य के प्रति गंभीर निर्णय लें।आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।मन में कई दुविधाएं चल रही है।आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

  आप सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *