बरेली में धमाका, कमिश्नर वन मंत्री बाल-बाल बचे बरेली में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बिजली फॉल्ट खोजने वाली लोकेटर मशीन के डेमो के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस दौरान प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और डीएम शिवाकांत बाल-बाल बच गए। हादसे में संविदा कर्मचारी विजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि वनमंत्री की टीम में शामिल प्रदीप कुमार भी जख्मी हो गए। हादसे की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।









Leave a Reply