यूपी के 11 जिलों में बनेगी नई जेल योगी सरकार ने प्रदेश के 11 जिलों में नई जेल बनवाने का फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार 1 सेंट्रल जेल और 9 जिलों में दूसरी जेल का निर्माण कराएगी। शासन ने इसके लिए कारागार विभाग को बजट जारी कर दिया है। उम्मीद है कि 2 से 5 साल में नई जेल बन कर तैयार हो एंगी। मौजूदा समय में प्रदेश के 62 जिला कारागारों में 49,107 बंदियों के रखने की क्षमता है, लेकिन इन जेलों में 95,597 बंदी रखे गए हैं।









Leave a Reply