Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१७ मार्च २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – चैत्र।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – दशमी दिन – १०:२७ मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा रात्रि – ११:४५ मि. तक उपरांत श्रवण।
योग – परिघ रात्रि – १२:५५ मि. तक उपरांत शिव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की दिन – १०:२७ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है|
चंद्र राशि – धनु प्रातः – ०६:५७ मि. तक उपरांत मकर।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से – १२:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:०७ मि.।
सूर्यास्त – ०६:०१ मि.।
व्रत – पापमोचनी एकादशी (साधु संतों की)।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – पापमोचनी एकादशी स्मार्तों (साधु संतों) की,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – ११:४५ मि. से,भद्रा पाताल की दिन – १०:२७ मि. तक |

कल विशेष – पापमोचनी एकादशी व्रत वैष्णवों (गृहस्थियों) का,उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का सूर्य दिन – ०४:३७ मि. से,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – १०:०४ मि. से,द्विपुष्कर योग रात्रि – १०:०४ मि. से रात्रि शेष – ०५:४२ मि. तक |

मेष राशि – आज धैर्य का परिचय दें एवं समय की प्रतिक्षा करें।शीघ्रता में कोई कार्य नहीं करें अन्यथा परिणाम बदल सकते हैं।वाद-विवाद से क्लेश संभव है।शारीरिक पीड़ा रहेगी।अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

वृष राशि – आज दिन का प्रारंभ शुभ संकल्पों से होगा।संतान की चिंता रहेगी।विवेक से कार्य करें लाभ होगा।नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे।भय व चिंता हावी रहेगा।संत दर्शन का लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा।आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी।माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी।भवन,भूमि में निवेश से लाभ होगा।

कर्क राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है।कहाँ क्या,कैसे,किससे,कब,क्या बोलना है इसका ध्यान रखें अन्यथा हानि हो सकती है।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।संतान की चिंता रहेगी।

सिंह राशि – आज दिन ठीक है,अपने चातुर्य से सभी काम बना लेगें।किसी व्यक्ति विशेष पर आकर्षित होंगे,शरीरिक कष्ट संभव है।भय व चिंता हावी रहेगी।अनावश्यक खर्च होगा।परिवारिक कलह से बचें।जोखिम न लें अन्यथा हानि संभव है।

कन्या राशि – आज अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा,किसी कार्य को जितना शीघ्रता में शुरू करना चाहेंगे उतना ही विलंब होगा।आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी,शारिरिक कष्ट सताएंगे।यात्रा सफल रहेगी।निवेश शुभ रहेगा।

तुला राशि – आज कार्यशैली में बदलाव आवश्यक है।गृहस्थी का सुख मिलेगा।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।लाभ के अवसर हाथ आएंगे।नया वाहन का सुख सम्भव है।पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

वृश्चिक राशि – आज यात्रा सफल रहेगी।नेत्र सम्बंधित पीड़ा रह सकती है।राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है।धर्म में रुचि रहेगी।वैवाहिक बाधा दूर होगी।नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है।

धनु राशि – आज प्रसन्न रहें अन्यथा संकुचित विचारधारा से हानि संभव है।अपनी मानसिकता बदलें।किसी अनजान पर भरोसा नहीं करें।लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं।जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे।

मकर राशि – आज परिवारिक विवाद से बचकर रहें।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।राजकीय बाधा दूर होगी।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुम्भ राशि – आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें,सेहत कमजोर हो रही है,व्यर्थ की चिंता छोड़ें।संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।कुसंगति से हानि होगी।विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मीन राशि – आज कोई भी कार्य पूर्ण आत्मविश्वास से करें लाभ होगा,घरेलू खर्च बढ़ेंगे।पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है।शीघ्रता में गलत फैसले लेने से बचें,वाद,विवाद में नहीं पड़ें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *