अतीक के बेटे ने ‘शेर ए अतीक’ के नाम से बनाया था WhatsApp ग्रुप
उमेश पाल हत्याकांड केस में नामजद माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के व्हाट्सएप ग्रुप को STF ने ट्रेस किया है। असद ने ‘शेर ए अतीक’ के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। असद ही इस ग्रुप का एडमिन था। इस ग्रुप में 14 जिलों के 56 मेंबर शामिल थे। वारदात से पहले ही इस ग्रुप को डिलीट कर दिया गया था। अब STF ने ग्रुप में एक्टिव रहने वाले दो युवकों को कौशांबी से पकड़ा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।










Leave a Reply