Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

महंत पूज्य संत श्रद्धेय स्वामी गोपाल जी महाराज को दी गई श्रद्धांजलिl

महंत पूज्य संत श्रद्धेय स्वामी गोपाल जी महाराज को दी गई श्रद्धांजलिl

नैनी प्रयागराज/ विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य,सच्चा बाबा आध्यात्मिक आश्रम के महंत पूज्य संत श्रद्धेय स्वामी गोपाल जी महाराज का आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए सच्चा बाबा आश्रम में एकत्रित होकर के उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया सभी ने ईश्वर से प्रार्थना कि संत पुरुष को अपने चरणों में स्थान एवं अनगिनत भक्तों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें!इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भाजपा गणेश केसरवानी,काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह,कार्यालय मंत्री राजन शुक्ला,महानगर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय श्रीवास्तव, महेश वर्मा,ध्रुव तिवारी, डाॅ सुभाष कुशवाहा,दामोदर तिवारी,पहलाद तिवारी,धीरज यादव,राम जी श्रीवास्तव, दीपक पांडे,राम लखन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *