‘अतीक का एनकाउंटर करने वाले अधिकारी को मिलेगा स्वर्ग’
मऊ जिले के बीजेपी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उमेश पाल की हत्या में जितने अपराधी हैं, सबका एनकाउंटर होना चाहिए। इस घटना का मास्टरमाइंड अतीक अहमद जेल में बैठा हुआ है। उसका भी एनकाउंटर कर देना चाहिए। जो भी अधिकारी अतीक का एनकाउंटर करेगा उसके लिए स्वर्ग का दरवाजा खुल जाएगा। यूपी में जो भी हो रहा है वह न्याय संगत है। कानून की नजर में हम उसको अच्छा मानते हैं।










Leave a Reply