यूपी में होली का रंग फीका कर सकती है बारिश
यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने होली पर हल्की बारिश का अनुमान जताया है। कानपुर में हल्की बारिश हो सकती है। यह सिलसिला अगले दो दिनों तक चल सकता है। जबकि फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज और कानपुर देहात में मौसम साफ रहेगा। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को दिन में पड़ने वाली गर्मी से भी कुछ हद तक निजात मिल जाएगी।










Leave a Reply