डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बने ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक को यूपी ओलंपिक एसोसिएशन का चेयरमैन बनाया गया है। 19 साल बाद एसोसिएशन के चेयरमैन पद पर नियुक्ती हुई है। इससे पहले 2004 में कलराज मिश्र को ओलंपिक एसोसिएशन का चेयरमैन बनाया गया था। 5 मार्च 2023 को यूपी बैडमिंटन अकादमी में होने वाले चुनाव में एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाएंगे। साल 2007 के बाद ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध होता रहा है।










Leave a Reply